होलिका कौन थी?

Holi 2024: Holika Kaun Thi. होलिका कौन थी? होली से सम्बन्ध, होलिका की कहानी, होलिका किसकी बेटी, बहन, बुआ और पत्नी थी, होलिका क्यों जली, होलिका को क्या वरदान प्राप्त था. Holika Dahan के पीछे की कहानी.

हर साल की तरह इस साल भी लोग होली के आगमन की तैयारियों में व्यस्त है और होली के लिए गुलाल, पिचकारी आदि की खरीदी कर रहे है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च, 2024 में है। वैसे तो सभी को होलिका दहन की कहानी के बारे में पता है, लेकिन जो लोग होलिका के बारे में नहीं जानते, तो आज उन लोगों को इस लेख में होलिका के बारे में पता लग जायेगा कि होलिका कौन थी?

होलिका कौन थी? Holika Kaun Thi?

होलिका असुरराज कश्यप और दिति की पुत्री थी। वो हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष की बहन और प्रह्लाद की बुआ थी। उसका जन्म राक्षस कुल में था।

होलिका का वरदान (Holika Ka Vardan)

असुर होने के बावजूद, होलिका ने कठिन तपस्या करके ब्रह्माजी से वरदान लिया कि उसे एक एक ऐसी चादर चाहिए जो आग में न जले। ब्रह्माजी ने ने उसे तथास्तु कहा, लेकिन अंतर्ध्यान होने से पहले ब्रह्माजी ने होलिका से कहा कि इस वरदान का गलत उपयोग करने पर यह वरदान काम नहीं करेगा, इसलिए इस वरदान का सदुपयोग करना। पर आप जानते ही हो कि अंत में होलिका इस वरदान का इस्तेमाल अपने भाई के निर्दोष बेटे को मारने के लिए करती है, जिससे यह वरदान विफल हो जाता है और होलिका जल कर भस्म हो जाती है।

आप यह भी पढ़ सकते है

होलिका का पति, प्रेमी कौन था? (Holika Ka Pati Kaun Tha)

जब होलिका की मृत्यु हुई थी, उस समय तक उसकी शादी नहीं हुई थी। लेकिन वह एक आदमी से प्यार करती थी, जिसका नाम इलोजी था। लेकिन इलोजी और होलिका की प्रेम-कहानी सफल नहीं हो पाई, क्योंकि इलोजी के पहुँचने से पहले ही होलिका भस्म हो चुकी थी। दरअसल, उस दिन इलोजी शादी करने के लिए हलिका के घर आ रहा था तो जब वो उसके घर पहुंचा तो उसने देखा कि होलिका जल चुकी है तो वो भी यह सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया और लोगों का मानना था कि इस घटना के बाद वो पागल हो गया था। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि होलिका स्वयं नहीं चाहती थी कि वो प्रह्लाद को मारे, पर हिरण्यकश्यप के दबाव के कारण उसे ऐसा करना पड़ा।

होलिका का दूसरा नाम क्या था? Holika Ka Dusra Naam Kya Tha?

होलिका या होलाका।

तो यह थी होलिका से जुड़ी जानकारी। मैं आशा करता हूँ कि आपको जानकारी पसंद आई होगी। होलिका कौन थी? Holika Kaun Thi?

Leave a Comment